फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर: दशहरे की खुशियां मातम में बदली, जंगल में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव

Sun, 05 Oct 2025 05:59 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की दशहरे की रात से लापता थी। परिजन पूरी रात बेटी की तलाश में भटकते रहे और उसकी सकुशल वापसी की दुआ करते रहे। लेकिन सुबह जब ग्रामीण जंगल से गुजरे तो उन्होंने पेड़ की डाल से लटकता शव देखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा के उत्सव की रौनक उस समय मातम में बदल गई जब सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केतका परसा नाला के पास जंगल में एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की दशहरे की रात से लापता थी। परिजन पूरी रात बेटी की तलाश में भटकते रहे और उसकी सकुशल वापसी की दुआ करते रहे। लेकिन सुबह जब ग्रामीण जंगल से गुजरे तो उन्होंने पेड़ की डाल से लटकता शव देखा। शव देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जंगल गूंज उठा चीखों से
बेटी को पहचानते ही मां-बाप की चीखें सुनसान जंगल में गूंज उठीं। मां की हालत बिगड़ गई और पूरे गांव में मातम का माहौल पसर गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें