फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर आस्था का जश्न: मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा रायगढ़, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sun, 28 Sep 2025 03:49 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ शहर के सभी देवी मंदिरों में सुबह और शाम पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के छठवें दिन रविवार को शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं।
विज्ञापन
कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान रायगढ़ शहर के सभी देवी मंदिरों में सुबह और शाम पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के छठवें दिन रविवार को शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं।
विज्ञापन




कल सप्तमी से पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। रायगढ़ शहर में 50 से अधिक दुर्गा पूजा समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कई स्थानों पर नवरात्र के पहले दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


आज निकली कलश यात्रा में भक्त गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ राजापारा स्थित समझाई घाट पहुंचे और जल भरकर पंडाल लौटे। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने मां दुर्गा के भजनों पर नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहर के स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, कोतरा रोड, ढिमरापुर चौक, रामभांठा, बजरंग पारा, गौशाला पारा, जोहाल पैलेस, हंडी चौक, पैलेस रोड, गांजा चौक, गौरीशंकर मंदिर चौक, हटरी चौक, गांधी गंज, सांवडिया परिसर, चक्रधर नगर चौक, बोईरदादर और जूटमिल क्षेत्र समेत अलग-अलग जगहों पर भव्य पंडाल सजाए गए हैं।
विज्ञापन


पंडालों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है, जिससे रात में शहर की खूबसूरती देखते ही बनती है। रायगढ़ की दुर्गा पूजा को देखने हर साल आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। दशहरा के दिन शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें