फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म करने वाले जीजा को 20 साल की सजा, 5 लाख मुआवजे का आदेश

Sun, 29 Nov 2026 10:14 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई

सार

विशेष पॉक्सो अदालत ने 13 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से कई बार दुष्कर्म के दोषी जीजा को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। पीड़िता को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में विशेष पॉक्सो अदालत ने 13 वर्ष की मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से कई बार दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी जीजा को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश और चतुर्थ एफटीएससी विशेष न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अनिष दुबे की अदालत ने आरोपी पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही, अदालत ने शासन की पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के तहत पीड़िता को 5 लाख रुपये की राशि देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पड़ोस में रहने के दौरान की वारदात
यह मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र स्थित ग्राम परसदा का निवासी 30 वर्षीय तुकाराम निषाद उर्फ राजा निषाद दुर्ग में किराए का मकान लेकर पीड़िता के घर के पड़ोस में रहता था। आरोपी का बच्चा और पीड़िता साथ खेलते थे, इसलिए नाबालिग का उसके घर आना-जाना रहता था। आरोपी ने 20 फरवरी से 18 अप्रैल के बीच बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना का पता चलने पर पीड़िता की मां ने 23 अप्रैल को नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वह 24 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में है।

अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर माना दोषी
अदालत में पीड़िता की उम्र साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र तथा स्कूल के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। इनमें दर्ज जन्मतिथि के आधार पर कोर्ट ने माना कि अपराध के समय बच्ची की आयु 13 वर्ष थी। मानसिक रूप से दिव्यांग पीड़िता ने सुनवाई के दौरान इशारों तथा आसान शब्दों में अपनी बात रखी। चिकित्सीय जांच में गंभीर चोट न होने के बावजूद अदालत ने कहा कि इससे पीड़िता का बयान झूठा नहीं ठहरता। विशेष न्यायालय ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(ट), 5(ठ) और धारा 6 के तहत दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें