फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों पर गिरी आकाशीय बिजली: एक की मौत, दो घायल; डैम में नहाने के बाद बाइक से लौट रहे थे तीनों

Sun, 04 Jun 2023 01:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

तीनों नहाने के बाद बाइक पर लौट रहे थे। अभी वे रास्ते में पहुंचे थे कि तेज आवाज के साथ बिजली बाइक पर आ गिरी। हादसे में सुभाष की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों भाई झुलस गए। 
 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई झुलस गए। तीनों डैम में नहाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग दर्ज किया है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डुंडेरा गांव निवासी योगेश साहू (24) अपने दो अन्य भाइयों के साथ गांव के ही डैम में नहाने के लिए गया था। वहां से तीनों नहाने के बाद बाइक पर लौट रहे थे। अभी वे रास्ते में पहुंचे थे कि तेज आवाज के साथ बिजली बाइक पर आ गिरी। हादसे में सुभाष की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों भाई झुलस गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें