दुर्ग जिला अस्पताल का मातृ शिशु अस्पताल।
- फोटो : संवाद
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में मंगलवार रात चौथी मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब के नशे में बिल्डिंग से छलांग लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल की MCH बिल्डिंग के चौथे माले से युवक ने छलांग लगाई थी। नीचे गिरते ही लोगों ने उसे देखा और गम्भीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। युवक की खुदकुशी का कारण भी अभी तक सामने नहीं आ सका है।