फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव आमिर सिद्दकी गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 07:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर 10 सालो से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर 10 सालो से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद युवती ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज की।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने जानकारी दी कि पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस ने युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव आमिर सिद्दकी को गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोपी पर आरोप लगाया है कि 10 सालो से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई थी लेकिन आरोपी ने एबॉर्शन कराया दिया। 

आरोपी युवती से शादी से इंकार करने के बाद दूसरी लड़की से शादी करने वाला था जिसकी जानकारी लगाने पर युवती ने आरोपी को शादी करने से मना की लेकिन नही मना दोनो के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी और पीड़िता ने शादी के दबाव बनाई लेकिन आरोपी ने इंकार कर दिया। आरोपी ने वर्ष 2015 से 2025 तक दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें