परिजनों ने थाने में किया हंगमा
- फोटो : अमर उजाला
दुर्ग के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने बदनामी के डर से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला कर ली। मृतका की शिनाख्त सेक्टर-6 सड़क 9 निवासी बी.अनुराधा राव (36 वर्ष ) के रूप में की गई है। सुसाइड की सूचना मिलने में पर आसपास और परिजनों ने कार्यवाही की मांग को लेकर बड़ी संख्या में थाने पहुंचे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतिका वी अनुराधा की नाबालिग बेटी का एक नाबालिग लड़के ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जबकि इसकी जानकारी महिला को लगी तो उसने भिलाई नगर थाना में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करने पहुंची। लेकिन थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई जिसके बाद से महिला परेशान थी पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट लिखी गई लेकिन तक तक महिला ने आत्मघाती कदम उठा ली थी इधर आरोपी नाबालिक लड़के के परिजन उनके मोहल्ले में पहुंचे और पैसे के लेनदेन की बात कर उन्हें बदनाम करने लगे और इसी बदनामी की वजह से अनुराधा ने मौत को गले लगा लिया। महिला के सुसाइड करने के बाद उनके परिजन और मोहल्ले के लोग भिलाई नगर थाना पहुंचे और हंगामा किए पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया गया।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है और इस मामले में नाबालिग लड़के का मोबाइल जप्त कर साइबर को वीडियो रिकवरी के लिए भेज गया है वीडियो रिकवरी के बाद वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।