दुर्ग में सीबीआई और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनाकर एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लाखो रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले है। और इनके द्वारा ठगी के पैसे को ट्रांसफर करने के लिए बैक खाता उपलब्ध करते थे। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट हुई है।
भिलाई नगर थाना क्षेत्र सेक्टर 7 रहने वाली शोभा झा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह उसे 4 से 5 तक डिजिटल अरेस्ट कर अज्ञात आरोपी द्वारा 12 लाख रुपए की ठगी वारदात को अंजाम दिया गया है । पीड़ित महिला को आरोपियों ने मनी लांड्रिंग से आपके खाते में पैसा ट्रांसफर होने की बात कहकर पीड़िता महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 12 लाख 50 हजार ठगी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी कॉल करने वाले ने अपने आप को सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ठगी किए थे पुलिस ने मामला दर्ज जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी लगी की महिला से ठगी का पैसा सूरत,तेलंगाना और फिर केरल तक ट्रांसफर होना पाया गया सभी खातों की जानकारी खंगाली जा रही है।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी पुलिस ने महिला के द्वारा ट्रांसफर किए पैसे का बैंक डिटेल खंगाली गई।जिसमे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शाहबाज उर्फ मो फैजल अहमद और अनस खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 कॉल कन्वर्टर मशीन,1 लैपटाप, 5 मोबाइल सहित विभिन्न कंपनी के 105 सिम बरामद किए है आरोपी इस कनवर्टर मशीन से एक साथ 32 सीम का इस्तेमाल करते थे। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को पतासाजी में जुटी हुई है।