फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चली तलवार और लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल

Wed, 24 May 2023 11:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 मार्केट के शॉप नम्बर 109 का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई नगर थाना क्षेत्र में लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। एक बार फिर सेक्टर 10 में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वहीं, पुलिस पहुंचे के बाद भी पुलिस वालों के सामने महिलाएं और पुरुष लाठी और तलवार लेकर पहुंचे। इस घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को बुरी तरह मारपीट की गई है। पीड़ित परिवार के दुकान और कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। भिलाई नगर पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत के आधार पर मारपीट और गाली गलौज समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 मार्केट के शॉप नम्बर 109 का है। यहां रहने वाले बीएसपी कर्मी बृज कुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत की है कि 20 मई को उनका बेटा शिवांशु सिंह अपनी कार धोने के लिए घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले दिलीप रजक और उसकी बेटी आए। वे उसके बेटे से गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। जिसके बाद दिलीप ने वहां सुरेंद्र रजक, राजू रजक, अमन रजक नाम के लोगो को बुला लिया। सभी लोगों ने मिलकर शिवांशु को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा। जब वो लोग शिवांशु को मार रहे तो उसे बचाने के लिए उनके परिचित उमेश त्रिपाठी बीच बचाव करने के लिए पहुंचे। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें उमेश त्रिपाठी और शिवांशु को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन उसके बाद भी आरोपी द्वारा दुकान और कार में तोड़फोड़ करते रहे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें