फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों का गढ़ दुर्ग: देर रात सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 14 घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व सीएम बघेल

Tue, 21 Jan 2025 10:58 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आए दिन हादसे होते रहते हैं। बीती देर रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घायलों से मिलने अस्पताल पुहंचे।
विज्ञापन
पीड़ितों से मिलने पहुंचे भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोरी थाना क्षेत्र के दानिया गांव में देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों को मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घायलों से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


दानिया गांव के पास ट्रक और मालवाहक में आमने सामने टक्कर हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल शंकराचार्य अस्पताल और एम्स में भर्ती कराया गया। मालवाहक में 17 लोग सवार होकर बोरी से कुम्हारी जा रहे थे।

इसी दौरान मालवाहक सड़क हादसे का शिकार हो गया। मृतकों में प्रतिमा यादव और मोनिका पटेल बताए जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर डॉक्टरों से घायलों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें