फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू रफ्तार ने छीनी जान: दुर्ग में कार बिजली पोल से टकराई, शीशे से बाहर निकल आई युवती; बीच सड़क मचा हड़कंप

Mon, 28 Apr 2025 11:43 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। आज एक कार बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
दुर्ग में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में सड़क हादसे में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक तेज रफ्तार कार बिजली पोल से जा टकराई। जिसमें सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक हो गई। हादसे की जानकारी लगाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पीएम के लिए भेजवाकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अवंती बाई चौक में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकराई। जिससे कार में सवार एक युवक और एक युवती को मौत हो गई। घटना इतना भयंकर थी कि कार के अंदर बैठी युवती टक्कर के बाद कार से बाहर जा गिरी।

कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त आलोक साहू नंदिनी रोड छावनी और युवती पूजा सिंह सेक्टर 7 भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। दोनों मृतक जुनवानी से सुपेला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अवंती बाई चौक के पास लगे बिजली पोल से जा टकराई। पुलिस ने मर्ग कायम विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें