फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाज नहीं आ रहे: निकाह के एक साल बाद पत्नी को तीन तलाक, दूसरी शादी कर MP में छिपा; पुलिस ने दबोचा

Mon, 28 Apr 2025 08:58 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन तलाक देने और दूसरी शादी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्य प्रदेश में छिपकर रह रहा था। 
विज्ञापन
तीन तलाक के मामले में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने तीन तलाक के मामले में आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने पुलिस में अपने पति पर दहेज और दूसरी महिला के लिए उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से जाने के लिए प्रताड़ित कर रहा था।

विज्ञापन


प्रार्थिया रेशमा फातिमा ने पद्मनाभपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पीड़िता का विवाह 16 नवम्बर 2023 को कसारीडीह निवासी मोहम्मद रईस के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ। विवाह समारोह के दौरान प्रार्थिया की मां ने दूल्हे मोहम्मद रईस को लाखो रुपये नगद और सोने चांदी के जेवरात के साथ दिए थे।

निकाह के बाद रेशमा अपने पति मोहम्मद रईस के साथ रहने के लिए नागपुर से कसारीडीह आ गई। शादी के कुछ दिन बाद से ही मोहम्मद रईस का व्यवहार प्रार्थिया के प्रति बदलने लगा और दोनो के बीच अक्सर वाद विवाद होता था। जिसे प्रार्थिया को तरह तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाद और बढ़ गया। जब 18 दिसम्बर 2024 को मोहम्मद रईस ने बिना किसी ठोस वजह के तीन तलाक दे दिया और दूसरी लड़की से निकाह कर लिया।
विज्ञापन


पद्मनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि प्रार्थिया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद आरोपी मोहम्मद रईस शहर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वहां टीपी नगर भोपाल में किराए के मकान में छिपकर रह रहा है। पुलिस की एक टीम भोपाल रवाना हुई। जहां से आरोपी मोहम्मद रईस को गिरफ्तार कर दुर्ग लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें