दुर्ग में मोहन नगर पुलिस ताला चाबी बनाने के बहाने घर में लाखों के जेवरात की चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 लाख 70 हजार रुपए सोने चांदी के जेवरात बरामद की हैं।इन आरोपी को दुर्ग पुलिस के अलावा मध्यप्रदेश पुलिस भी तलाश कर रही थी।
मोहन नगर सिंधी कालोनी निवासी प्रार्थीया सविता तलरेजा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 27 दिसंबर को इनके घर में दो सरदार आलमारी का चाबी बना देगें कहकर आये थे और चाबी बनाने के दौरान प्रार्थीया को बातों उलझाकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरातो को चोरी फरार हो गये। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की, प्रार्थीया से संपर्क कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं घटना के संबंध में जानकारी लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया।
फुटेज में दो सरदार घटना स्थल के आसपास आते-जाते दिखे, विडियो फुटेज की सहायता से दोनों सरदारों का आस-पास के लोगों से एवं मुखबीरों को दिखाकर पूछताछ करने पर दोनों सरदार लोकल के रहवासी नहीं होना पता चला। पुलिस की वाट्सएप ग्रुप में आरोपियो का फुटेज प्रसारित करने पर आरोपियों की पहचान राजू सिंह एवं निशांत सिंह बार, इंदौर के निवासी के रूप में हुई। तत्काल टीम को इंदौर रवाना किया गया। धार जाकर आरोपियों का पता तलाश करने पर वर्तमान लोकेशन बड़ोदरा में होना पता चला। तब तत्काल टीम बड़ोदरा के लिये रवाना हुऐ जहां आरोपियों की पता तलाश के दौरान तेज बारिश का फायदा उठाकर आरोपीगण वहां से फरार हो गए थे एवं आरोपियों ने अपने सभी मोबाईल नंबर एवं अपने परिवार के सदस्यों का मोबाईल नंबर बदल दिया। आरोपियों का लगातार पता तलाश किया गया।आरोपियों का जावरा (म.प्र.) में होने की जानकारी मिला। तत्काल टीम द्वारा जावरा ओम लॉज मप्र. पहुंचकर दबिश दी गई एवं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 लाख 70 हजार रुपए का सोने चांदी के जेवरात बरामद की।