फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: केंद्रीय जेल से पैरोल पर बाहर आए दो सजायाफ्ता कैदी फरार, दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित

Tue, 04 Mar 2025 03:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में केंद्रीय जेल से पैरोल लेकर बाहर आए दो सजायाफ्ता कैदी फरार होने के मामले में दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने सुराग नहीं मिलने पर इनका सुराग बताने वाले को 10-10 हजार का इनाम की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
पैरोल पर आए दो कैदी फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में केंद्रीय जेल से पैरोल लेकर बाहर आए दो सजायाफ्ता कैदी फरार होने के मामले में दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने सुराग नहीं मिलने पर इनका सुराग बताने वाले को 10-10 हजार का इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि किसी बंदी को पैरोल पर छोड़ा जाता है जिसके बाद निश्चित समय अवधि में वापस नही आते है संबंधित थाना क्षेत्र मामला दर्ज किया जाता है। इसी के तहत पद्मनभापुर पुलिस ने दो कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ल ने दोनों फरार कैदियों को पकड़वाने के लिए 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। वही पद्मनभापुर पुलिस ने दोनो कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।

दुर्ग केंद्रीय जेल आजीवन कारावास की सजा काट रहे ग्राम पथर्रा निवासी नाहुस भारती (36 वर्ष) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास मिला था। तब से दुर्ग की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। जिसे कोर्ट से 21 मई 2022 को उसे 14 दिन की पैरोल मिली। जिसे 7 जून 2022 तक उसे जेल में लौटना था लेकिन अभी तक नहीं पहुंचा। वही दूसरे मामले में हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जयपाल सिंह (35 वर्ष) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास हुआ है। उसे कोर्ट से 30 दिसंबर 2023 को पैरोल मिली थी। वह 16 जनवरी 2024 तक जेल में नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें