फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Accident: सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराए बाइक सवार तीन युवक, दो लोगों की हुई मौत और एक घायल

Sat, 19 Apr 2025 09:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

भिलाई में बाइक सवार युवक खड़े मालवाहक से जा टकराए। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
Durg news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई में बाइक सवार युवक खड़े मालवाहक से जा टकराए। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस में बाइक पर सवार तीन युवक घर से पार्टी में जाने के नाम से निकले थे। जैसे पावर हाउस के बिहारी होटल के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े मालवाहक से जा टकराए। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवक आदित्य चौहान घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मृतक की पहचान हर्ष मेश्राम और जय बंसोड़ गौतम नगर के रूप में हुई है। तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर भिलाई से खुर्सीपार की ओर जा रहे थे। छावनी पुलिस ने दोनो के शव को सुपेला अस्पताल पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें