फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: अवैध रूप से घुसपैठ करने वाली दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कई साल से पहचान छुपाकर रहती थीं दोनों

Sat, 24 May 2025 07:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाली  दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी महिला पिछले कई साल से रायपुर में अपना नाम और पहचान छुपा कर रह रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाली  दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी महिला पिछले कई साल से रायपुर में अपना नाम और पहचान छुपा कर रह रही थी। पुलिस की गठित एसटीएफ टीम ने इस बांग्लादेशी महिला  पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दो दिन पूर्व जयंती नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था ये दोनो बांग्लादेशी महिलाएं भी उनके साथ पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। महिलाओं से दस्तावेज और मोबाइल रिकार्ड की जांच करने पर दोनो महिलाए पिछले 8 सालो से रायपुर में रहते थे पकड़े गए महिलाए कॉल सेंटर और स्पा सेंटर में काम करती थी। 

विज्ञापन


महिलाओं ने  अपनी पहचान बदलकर रहने वाली बांग्लादेशी महिला सनाया नूर अपना नाम बदलकर सपना शर्मा के नाम से पहचान छुपा कर रहे रही थी। और आधार में सपना ने फर्जी तरीके से पति का नाम अभय शर्मा लिखकर आधार कार्ड बनाई थी वही दूसरी बांग्लादेशी महिला खुशबू बेगम ने अपना नाम बदलकर खुशबू उर्फ रानी पासवान ने भी अपना नाम बदलकर अपना फर्जी दस्तावेज तैयार की थी दो बांग्लादेशी महिला मूलत जोरहाट जिला दीनाजपुर के रहने वाले है 15 वर्ष पहले भारत बांग्लादेश सीमा को अवैध रूप से पार कर बिना वैध दस्तावेज के विगत 8 सालो से रायपुर के चंगोराभाठा में रहते थे। छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा अवैध घुसपैठियों को पकड़ने के लिए गठित एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस बांग्लादेशियो को संरक्षण देने वालो के खिलाफ भी कार्यवाही करेगी।पुलिस ने दोनो बांग्लादेशी महिलाएं के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।आपको बता दे कि दुर्ग जिले में एसआईटी गठन होने के बाद अब तक 5 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें