फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg:हेरोइन तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लग्जरी कार भी बरामद, दोनों को न्यायालय में किया पेश

Mon, 19 May 2025 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में पुलिस द्वारा लगातार बाहरी लोगों की पहचान के लिए होटल,लॉज और ढाबे को सर्चिंग अभियान चल रही है इसी दौरान जामुल थाना क्षेत्र ने एक होटल में हेरोइन ( चिट्टा) तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में पुलिस द्वारा लगातार बाहरी लोगों की पहचान के लिए होटल,लॉज और ढाबे को सर्चिंग अभियान चल रही है इसी दौरान जामुल थाना क्षेत्र ने एक होटल में हेरोइन ( चिट्टा) तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने हेरोइन और तस्करी में उपयोग करने वाले लग्जरी बरामद की है। दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कुरूद के रुद्राक्ष होटल के कमरा नंबर 106 में चेकिंग के दौरान पुलिस ने कमरे से इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मिलने के बाद कमरे के ठहरे दोनो युवकों की तलाशी लेने पर उसके जेब से 65 ग्राम हेरोइन बरामद की है वही तस्करी में इस्तेमाल लग्जरी टोयटा कार को भी जप्त की है पुलिस ने दोनो युवकों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया हेरोइन को पंजाब से लाकर उसे दुर्ग,भिलाई और राजनांदगांव में खपाया करते थे ज्यादातर कॉलेज के छात्राओं को सप्लाई करते थे। पुलिस ने इसके पास से 65 ग्राम हेरोइन, टोयटा कार, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन और 2 मोबाइल बरामद की है जिसकी अनुमानित किटम लगभग 8 लाख आंकी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में पंजाब के सप्लायर का नाम उजागर किया है पुलिस उनकी भी पतासाजी में जुट गई है।

पकड़े गए आरोपी वैभव सोनी और शुभम सिंह दोनो हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले है वैभव सोनी वर्ष 2022 से हेरोइन(चिट्टा) मादक पदार्थों का कारोबार कर रहा था लेकिन पुलिस गिरफ्त से बाहर था। वैभव 3 साल बाद पुलिस की गिरफ्तार में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें