फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ACB अधिकारी दबोचा: दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ा शख्स, पूछताछ में फर्जीवाड़े का खुलासा

Tue, 04 Feb 2025 10:32 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में यातायात पुलिस ने एक फर्जी अधिकारी को पकड़ा है। वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस फर्जी एसीबी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
फर्जी अधिकारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई नेहरु नगर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक को रोक कर कागजात और लाइसेंस चेक करने पर फर्जी एसीबी का उसने अधिकारी कार्ड दिखाया। पुलिस को शक होने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड जब्त किया है। यातायात पुलिस चलानी कार्यवाही करते हुए सुपेला पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौंप दिया है।

विज्ञापन


दुर्ग यातायात एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि यातायात पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान नेहरू नगर चौक में वाहन क्रमांक सीजी 05 एबी 7335 वाहन चालक को रोकने पर वाहन चालक सन्नी जैन निवासी शांति नगर सुपेला निवासी ने अपने आप को एसीबी का अधिकारी बताया।

साथ ही मोबाइल में फर्जी आईडी कार्ड दिखाने पर वाहन चालक पर शंका होने से पूछताछ करने पर जानकारी लगी। आई कार्ड फर्जी था। पुलिस को गुमराह करने अपराध की श्रेणी होने पर वाहन और चालक दोनों को कार्रवाई के लिए थाना सुपेला के सौंप दिया गया है। यातायात पुलिस वाहन चालक के खिलाफ छह हजार का चलानी कार्यवाही कर वाहन चालक सन्नी जैन का लाइसेंस को सस्पेंड करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें