पुलिस की गिरफ्त में चोर
- फोटो : अमर उजाला
लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग में मोहननगर थाना क्षेत्र में राहगीर से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल ई रिक्शा और लूट के समान को बरामद किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि दंतेवाड़ा निवासी प्रार्थी संतोष कुमार ने मोहन नगर पुलिस से शिकायत दर्ज कराया कि होटल में रुकने के लिए एक ई रिक्शा किराए पर लिया था। ई रिक्शा चालक ने प्रार्थी को सिकोला भाठा स्थित सूर्या होटल लेकर गया लेकिन प्रार्थी को होटल पसंद नही आने पर ई रिक्शा चालक को दूसरे होटल ले जाने को कहा लेकिन रिक्शा चालकों ने उसे होटल ले जाने की बजाए सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ लूट लिया। प्रार्थी के सोने की चैन और बैग सहित लूट कर फरार हो गया। सोने की चैन की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता की निशानदेही पर पेट्रोलिंग टीम रवाना किया।
प्रार्थी के बताए हुलिया के आधार पर पुलिस ने रेशम सरदार और हिरामन उर्फ बाठू गोड को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को बताया कि लूट की वारदात को अंजाम दिया है और लूट के सोने के चैन को किराना दुकान संचालक बलजीत सिंह को 15 हजार में बेच दिए है पुलिस ने बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट के सोने की चैन को बरामद किया। आरोपी रेशम सरदार और हिरामन गोड के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक मामले मोहन नगर थाने में दर्ज है पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।