फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैतान शिक्षक: हर बार करके शादी का वादा, फिर बनाता शारीरिक संबंध; शिक्षिका की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 09:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमधा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिक्षक पर एक शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी की करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद शिक्षिका ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है, पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

शिक्षक देता रहा शादी का झांसा
धमधा के ब्लाक शिक्षा ऑफिस में पदस्थ बाबू ने रायपुर निवासी शिक्षिका को शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी सहायक ग्रेड 3 में शिक्षक है। जिसे धमधा बीईओ ऑफिस में अटैच किया गया था। आरोपी बाबू शैलेन्द्र साहू ने शिक्षिका को जनवरी 2023 से आरोपी ने शिक्षिका को पत्नी को तलाक देकर शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने अपने सिरनभाटा के तहसील कालोनी मकान पर आरोपी द्वारा कई महीनो से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस में की शिकायत
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बाबू शैलेन्द्र साहू ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद शिक्षिका ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में समक्ष पेश किया है। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
धमधा थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल ने बताया कि पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी बाबू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को उतई से गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने से इंकार कर दिया। जिसे बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें