फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: घर में 14 साल की नाबालिग ने लगाई फांसी, पास में सो रहा था छोटा भाई; बहन को झूलता देख बोला...

Thu, 08 Jun 2023 11:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

भिलाई जिले में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
नाबालिग ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपेला थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सुपेला नेहरू भवन के पास रहने वाली संतोषी निर्मलकर 8वीं की छात्रा थी। जो बुधवार दोपहर अपने छोटे भाई बिट्टू के साथ सोई हुई थी। मृतिका के माता पिता काम पर बाहर गए हुए थे। 

विज्ञापन

छोटे भाई के साथ सो रही थी मृतका
शाम को जब छोटे भाई की नींद खुली तो उसने देखा कि उसी बहन संतोषी फंदे पर झूल रही है। वो काफी घबरा गया और शोर मचाते हुए अपनी मां के पास पहुंचा। उसने मां को घटना के बारे में जानकरी दी। परिजन घर पहुंचे तो मृतिका फांसी के फंदे से झूल रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका मानसिक रूप से थी बीमार
पुलिस के प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतिका अकेली रहती थी और मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका इलाज चल रहा था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। लेकिन अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें