फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, गांजा तस्करी के मामले में कई महीने से बंद था सुंदरजीत

Fri, 20 Sep 2024 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई मृतक कैदी गांजा तस्करी के मामले में पिछले कई महीने से जेल बंद था। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजन और दंडाधिकारी के समक्ष पीएम कराया गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई मृतक कैदी गांजा तस्करी के मामले में पिछले कई महीने से जेल बंद था। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजन और दंडाधिकारी के समक्ष पीएम कराया गया।

विज्ञापन


सुपेला थाना क्षेत्र के सुंदरजीत जाल को 23 अक्तूबर 2023 को पाटन थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी करते पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद से विचाराधीन कैदी जेल में बंद था लेकिन कल रात अचानक तबियत खराब होने के बाद जेल प्रबंधन ने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। 

मृतक सुंदरजीत जाल पिछले 11 महीने से जेल में बंद था। घटना की सूचना मिलने पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज गया है जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मृतक कैदी का दंडाधिकारी और परिजनों की मौजूदगी में पीएम कराया गया।
विज्ञापन


पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अम्बिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि कैदी की मौत की जानकारी मिलने पर शव का पीएम के लिए परिजनों और दंडाधिकारी को बुलाकर पीएम की कार्यवाही की गई है पीएम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें