फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: परिजात कॉलोनी में छापेमारी, जरूरी कागजों के बिना रहने वालों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 02 Feb 2025 01:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग पुलिस ने आज सुबह चार बजे तालपुरी के परिजात कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के लिए पुलिस के द्वारा 6 टीम बनाई गई जिसमें लगभग 150 से भी ज़्यादा पुलिस जवानों 10 राजपत्रित अधिकारी और 15 निरिक्षकों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग पुलिस ने आज सुबह चार बजे तालपुरी के परिजात कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के लिए पुलिस के द्वारा 6 टीम बनाई गई जिसमें लगभग 150 से भी ज़्यादा पुलिस जवानों 10 राजपत्रित अधिकारी और 15 निरिक्षकों को शामिल किया गया। पुलिस की टीम ने बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को पकड़ा जो बिना जरुरी कागज़ातों के पारिजात कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। भिलाई नगर पुलिस थाने में पिछले कई दिनों से कॉलोनी के रहवासियों द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई के जा रही थी कि बड़ी संख्या में यहां पर बाहरी लोग रह रहे हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। 

विज्ञापन


एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद किराएदारों और मकान मालिकों के दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके पहले भी कई बार दुर्ग पुलिस के द्वारा इस कॉलोनी में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान कालोनी में बिना सूचना के रहने वाले 25 से अधिक लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों में युवती भी शामिल है पुलिस को छापामारी के दौरान चाकू,तलवार समेत अन्य नशे के सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें