फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: स्पा सेंटर में देर रात पुलिस ने की छापेमारी, संचालिका समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 06:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग-भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में संचालित स्पा सेंटर में पुलिस ने देर रात छापामारी कार्यवाही की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर्स में संदिग्ध सामग्री बरामद हुए है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में संचालिका समेत पांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग-भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में संचालित स्पा सेंटर में पुलिस ने देर रात छापामारी कार्यवाही की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर्स में संदिग्ध सामग्री बरामद हुए है। पुलिस ने 2 युवक और 3 युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताई कि भिलाई के नेहरू नगर स्थित  द ग्रीन डे स्पा सेंटर्स पर छापेमारी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।पुलिस को कुछ दिनो से जानकारी मिली रही थी इस स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। पुलिस ने स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती और पुरुष ग्राहक को पकड़कर सुपेला थाना में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका, स्पा सेंटर में काम करने वाली दो युवती समेत दो ग्राहक आदित्य सिंह और अरविंद यादव को गिरफ्तार किया है।

सभी लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। इस स्पा सेंटर से 6 नग मोबाइल,8 नग डायरी,4 रजिस्टर समेत आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद किया है।आपको बता दे कि कुछ दिनो पूर्व सूर्या मॉल में कुछ दिनो पूर्व एक साथ 8 स्पा सेंटर पर कार्यवाही की गई थी स्पा सेंटर में लगातार पुलिस को रैकेट की सूचना पर छापामार कार्यवाही की गई थी पुलिस ने इन स्पा सेंटरों का गुमस्ता लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही के लिए नगर निगम को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें