फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: पति-सास के चरित्र शक से परेशान होकर नवविवाहता ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 09:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार किया है। आरोपी है कि मृतक महिला के पति और सास के द्वारा आए दिन उसके चरित्र पर शक कर प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार किया है। आरोपी है कि मृतक महिला के पति और सास के द्वारा आए दिन उसके चरित्र पर शक कर प्रताड़ित किया जाता था। जिससे आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में पति और सास के द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करना पाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर 2023 को नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा में रहने वाली एक नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्माहत्या की थी। पीड़िता के परिजनों ने पति और सास पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी छाया उर्फ मधुटंडन उम्र 22 साल को उसका पति रूपेन्द्र टंडन और सास ममता टंडन के द्वारा आये दिन चरित्र पर शक कर प्रताडित किया जाता था। पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल को जब्त कर साइबर सेल को भेज दिया था। जांच में पाया गया कि पति और सास ने महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें