फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार का गोरखधंधा: चुपके से आती थीं महिलाएं, मकान में चल रहा था गंदा खेल; ऐसे सामने आई काली सच्चाई

Thu, 15 May 2025 10:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

ग्रामीणों को सूचना मिली कि अहेरी के कल्याण कॉलेज के पास एक मकान में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। देह-व्यापार के रैकेट के बारे में जब वहां को लोगों को जानकारी हुई तो हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मकान पर दबिश देकर देह-व्यापार के रैकेट में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जिला प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया, ग्रामीणों को सूचना मिली कि अहेरी के कल्याण कॉलेज के पास एक मकान में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने पहले हंगामा किया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया गया।

इसके बाद मकान में दबिश दिया गया जहां से दो पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उन्हें पकड़कर थाना ले जाकर पूछताछ की गई। उन्होंने देह-व्यापार की अवैध गतिविधियों का संचालन करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Elephant Attack In Raigarh: रायगढ़ में हाथी का कहर, गजराज के हमले से बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें