फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी अगस्त में आएंगे छत्तीसगढ़: भिलाई IIT का करेंगे लोकार्पण; फ्लाई ओवर और सोलर प्लांट भी करेंगे समर्पित

Fri, 02 Jun 2023 02:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

नए आईआईटी भवन में जुलाई तक छात्र शिफ्ट होंगे। वहीं एकेडमिक सेशन की भी शुरुआत की जाएगी। 720 करोड़ की लागत से भिलाई में आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिक संसथान का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। वह अगस्त के पहले सप्ताह में यहां पहुंचेंगे। इस दौरान भिलाई के कुटेलाभाठा में नव निर्मित आईआईटी का लोकार्पण करने के साथ ही फ्लाई ओवर और रेलवे के सोलर प्लांट को भी जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की सूचना आईआईटी प्रबंधन को भेज दी गई है। हालांकि अभी कार्यक्रम की जानकारी जानकारी नहीं दी गई है। करीब एक सप्ताह बाद इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार से तैयारी शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


दो घंटे का हो सकता है कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी हवाई मार्ग से सीधे कुटेलाभाठा भिलाई आईआईटी कैंपस पहुंचेंगे। इसके लिए कैंपस में ही चार हेलीपैड बनाये जाएंगे। वहां करीब दो घंटे रुकने का कार्यक्रम हो सकता है। इस दौरान वे लोकार्पण के बाद वहां के छात्रों से भी मिल सकते हैं। प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन भी होंगे। इससे पहले मई के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री के आने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अधूरे निर्माण कार्य के चलते लोकार्पण की तारीख में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन विकास कार्यों का भी करेंगे लोकार्पण
आईआईटी कैंपस से ही प्रधानमंत्री  मोदी नेशनल हाइवे पर बने दो फ्लाई ओवर का भी लोकार्पण करेंगे। भिलाई के सुपेला और पावर हाउस में बन रहे ब्रिज का निमार्ण पूरा हो जाएगा। पावर हाउस में बना फ्लाई ओवर अनोखा है, जो पुराने ब्रिज के ऊपर से निर्माण किया जा रहा है। वहीं  चरोदा में रेलवे की ओर से बनाए गए सोलर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इस सोलर प्लांट के शुरू होने के बाद रेलवे को सालाना 360 करोड़ की बचत होगी। फिलहाल यह बनकर तैयार हो चुका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें