फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस

Sat, 29 Jun 2024 11:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस ऑनलाइन सट्टे का मुख्य आरोपी भिलाई का रहने वाला है, जो फरार है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस ऑनलाइन सट्टे का मुख्य आरोपी भिलाई का रहने वाला है, जो फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 लैपटॉप, 23 मोबाइल समेत लाखों का सट्टे का लेन-देन के दस्तावेज बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


क्राइम एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि भिलाई टाउनशिप के रहने वाला ओम सिंह नाम का युवक बिहार के युवकों की मदद से वहां ऑनलाइन सट्टा एप रेड्डी अन्ना-250, लेजर-21 और लोटस-33 चला रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को लगी, जिसके बाद पुलिस ने उनके ठिकाने पर छापेमारी की और 10 युवकों को ऑनलाइन सट्टा संचालन करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7 लैपटॉप, 23 मोबाइल फोन, जियो फाइबर, बड़ी मात्रा में पासबुक और एटीएम सहित अन्य दस्तावेज जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें