फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: 235 से अधिक वारंटियों को पकड़कर लाया गया कंट्रोल रूम, ऑपरेशन विश्वास के तहत कार्रवाई

Fri, 16 May 2025 06:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में सालो से लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियो पर तामिली के लिए एक विशेष अभियान चलाकर 235 से अधिक वारंटियो को धरपकडकर लगे गया।
विज्ञापन
235 से अधिक वारंटियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले में सालो से लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियो पर तामिली के लिए एक विशेष अभियान चलाकर 235 से अधिक वारंटियो को धरपकडकर लगे गया दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर आपरेशन विश्वास के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियो की पतासाजी के लिए 30 टीम गठित कर वारंटियों के सकुनत तथा संभावित जगहो पर दबिश दिया गया था।

विज्ञापन


ऑपरेशन विश्वास के तहत लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियो को पकड़ने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्र के लगभग 235 से अधिक वारंटियो को पकड़कर भिलाई कंट्रोल रूम में लगाया गया। इसमें कुछ महिला वारंटी भी शामिल है सभी को पुलिस के द्वारा समझाइश दी गई है क्षेत्र में शांत बनाए रखे कोई भी गुंडागर्दी या रंगदारी करने की शिकायत मिलने पर पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

पुलिस ने वारंटियो की क्लास लेते हुए उठक बैठक के साथ डिप्स भी लगवाई। जिसके बाद सभी वारंटियो का नाम सूचीबंद्ध कर, फिंगर प्रिंट लेकर डाटा बेस तैयार किया गया है। इस कार्यवाही में 27 सालो से फरार थाना छावनी के एक वारंटी को भी पकडकर वारंट तामील किया गया साथ ही थाना छावनी क्षेत्र के गुण्डाबदमाश का जिला बदर वारंटी भी तामील कराया गया। 235 वारंट में से 204 स्थाई वारंट और 31 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कराई गई। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत लगातार पकड़ने की कार्यवाही की जाएगी और वारंटियो के द्वारा आम नागरिक को डराने धमकाने वाले को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें