दुर्ग में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भिलाई वासियों को एक बड़ी घोषणा की है। विधायक ने 5 करोड़ की लागत से अब भिलाई में श्रीकृष्ण धाम बनाने की घोषणा की है।
दुर्ग में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भिलाई वासियों को एक बड़ी घोषणा की है। विधायक ने 5 करोड़ की लागत से अब भिलाई में श्रीकृष्ण धाम बनाने की घोषणा की है। आज पूरे देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं भिलाई टाउनशिप में इस्कान टेंपल और गीता भवन में एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसी बीच वैशाली नगर के युवा विधायक रिकेश सेन भी भिलाई के सेक्टर 6 दर्शन करने पहुंचे। विधायक ने इस्कान टेंपल में भक्तोको भीड़ को देखते हुए विधायक ने 5 करोड़ की लागत से श्रीकृष्ण धाम बनाने की एक बड़ी घोषणा की है।
विज्ञापन
बता दें कि विधायक रिकेश सेन ने इससे पहले भिलाई सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण और बम्लेश्वरी मंदिर सेक्टर-6 में भव्य कारीडोर निर्माण की घोषणा कर चुके है। विधायक ने श्री कृष्ण धाम बनाने में खुद जनसहयोग से लगभग 5 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर चुके है विधायक रिकेश सेन पिछले वर्ष दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तो की भीड़ को देखकर उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट को उद्योगपतियों व व्यवसायियों से चर्चा कर उन्होंने इस वर्ष आज यह घोषणा की है।