फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक, बिना हेलमेट पट्रोल नहीं देने पर सहमति, जानें क्यों लिया गया फैसला

Wed, 05 Jun 2024 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़

सार

भिलाई के टाऊनशिप में हो रहे दुघटनाओं में मौत पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस टाउनशिप में संचालित पेट्रोल पंप के संचालकों के साथ बैठक ली है जिसमे निर्णय लिया गया कि टाउनशिप में बिना हेलमेट के मोटर साइकिल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के टाऊनशिप में हो रहे दुघटनाओं में मौत पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस टाउनशिप में संचालित पेट्रोल पंप के संचालकों के साथ बैठक ली है जिसमे निर्णय लिया गया कि टाउनशिप में बिना हेलमेट के मोटर साइकिल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा 21 डे चैलेंज अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन करने के लिए चालानी कार्यवाही कर रही है उसके बावजूद भिलाई टाउनशिप में इस अभियान का पालन सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर यातायात पुलिस द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 जून से टाउनशिप में संचालित 11 पेट्रोल पंप में मोटर साइकिल में बिना हेलमेट और कार में बिना सीट बेल्ट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा और पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बिना हेलमेट वाहन चालको के खिलाफ ई चालान भेज जाएगा ।
 

पूर्व में दुर्ग जिले में संचालित पुलिस पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वाहन चालको को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था। यातायात पुलिस दुर्ग सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 21 डे चैलेज के माध्यम से बताया गया कि 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालक के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होगा इस अभियान के तहत दुर्ग जिले के सभी पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के पेट्रोल नहीं देने का निर्देश जारी हो चुका है आपको बता दे कि प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने अम्लेश्वर में यातायात पुलिस के 21 डे चैलेंज का वाहन चालकों पालन करने का अपील भी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें