फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलाई स्टील प्लांट के SLRM सेंटर में आग: लाखों टन प्लास्टिक दाना जलकर खाक, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 18 Mar 2023 01:39 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिलाई स्टील प्लांट के नेवई में इस्पात संयंत्र द्वारा ही एसआरएम सेंटर बनाया है। यहां भिलाई के सेक्टर एरिया और टाउनशिप से निकलने वाले कचरे को अलग किया जाता है।
विज्ञापन
भिलाई स्टील प्लांट के नेवई स्थित एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग लग गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई स्टील प्लांट के नेवई स्थित एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप से निकलने वाले कचरे और अपशिष्ट से प्लास्टिक का दाना तैयार करने वाले सेंटर में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों टन प्लास्टिक का दाना जलकर खाक हो गया है।

विज्ञापन




आग की सूचना मिलते ही बीएसपी की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती रहीं।  घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण तो फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इसकी अधिकारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भिलाई स्टील प्लांट के नेवई में इस्पात संयंत्र द्वारा ही एसआरएम सेंटर बनाया है। 

यहां भिलाई के सेक्टर एरिया और टाउनशिप से निकलने वाले कचरे को अलग किया जाता है। कचरों से प्लास्टिक अलग किया जाता है। गीले कचरे से खाद आदि बनाने की प्रक्रिया होती है और प्लास्टिक से दाने तैयार किए जाते हैं। इस आग की वजह से करोड़ों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें