फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Accident: आगे चल रहे ट्रक ने अचानक मारे ब्रेक, चार वाहन आपस में टकराए; बस में सवार 14 लोग हुए घायल

Sat, 08 Mar 2025 10:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले बाईपास रोड पर एक साथ चार वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें एक बस में सवार 14 लोग घायल हो गए। घायल में 12 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Durg Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले बाईपास रोड पर एक साथ चार वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें एक बस में सवार 14 लोग घायल हो गए। घायल में 12 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गहरा के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। मोहन नगर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


दुर्ग के अंजोरा बायपास मार्ग में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिसके कारण 14 लोग घायल हो गए। सभी घायल अंजोरा, नगपुरा और बेलौदी गांव के रहने वाले है। सभी महिलाएं रायपुर में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। लेकिन बाईपास मार्ग पर अचानक से एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे से चार वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें यह बस भी शामिल थी। जिसमें कुल 40 लोग बैठे हुऐ थे।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलती ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकार अस्पताल पहुंच गए। और सभी घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश जारी किया और उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टरों से चर्चा भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें