फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: निर्माणाधीन अस्पताल का स्ट्रक्चर गिरने से बड़ा हादसा, काम कर रहे नौ मजदूर घायल

Sun, 09 Nov 2025 06:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अभिषेक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च में निर्माणाधीन अस्पताल का स्ट्रक्चर गिरने से काम थे 9 मजदूर घायल हो गया।सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अभिषेक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च में निर्माणाधीन अस्पताल का स्ट्रक्चर गिरने से काम थे 9 मजदूर घायल हो गया।सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


निर्माणाधीन अस्पताल की लकड़ी की सेंटरिंग अचानक भर-भराकर गिर पड़ी जिससे काम कर रहे नौ मजदूर उसके मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू कर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे  में नौ मजदूर घायल हुए।

जिनमें छह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें एक के सिर में गहरी चोट और दो के पैर और अंगुली फैक्चर हुआ है। वही घटना की जानकारी लगाने पर सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घायलों में जगत कुमार,शुभम कुर्रे,महेंद्र सिंह राजपूत,प्रदीप साहू,सुमति बंधे,संतोष यादव अन्य मजदूर शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें