फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: फरार बांग्लादेशी नागरिक आजमीर गिरफ्तार, क्या है गुनाह और क्यों तलाश रही थी मुंबई पुलिस? पढ़ें

Sat, 08 Nov 2025 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

जीआरपी पुलिस ने मुंबई पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी पुलिस ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की रात को कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी पुलिस ने मुंबई पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी पुलिस ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की रात को कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया। जीआरपी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि मुंबई पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। फिर कुर्ला - शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से हावड़ा की ओर जा रहा था। मुंबई पुलिस के बताए हुलिए के आधार पर दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ा गया।

विज्ञापन


आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है जो अपना नाम आजमीर आलम(शेख) है। युवक की गिरफ्तारी करने की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई। मुंबई पुलिस दुर्ग पहुंचकर आरोपी को अपने साथ शालीमार - कुर्ला एक्सप्रेस से रवाना हो गई बताया जा रहा कि आजमीर आलम(शेख) नाम का बांग्लादेशी नागरिक 11 महीने पहले दलाल को 5 हजार रुपए देकर बुमरा के पास से भारत में घुसपैठ किया था। सबसे पहले वह सिलीगुड़ी पहुंचा। फिर ट्रेन से हावड़ा और वहां से सीधे मुंबई चला गया। मुंबई में वह किसी शाकिब नामक शख्स के साथ पंडाल बनाने के काम में लग गया। 

एक महीने बाद उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी लगने पर काम में रखने वाले मालिक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आजमीर आलम (शेख) के पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लगभग एक साल तक जेल में रहने के बाद आजमीर आलम को पुलिस हिरासत में जेल से लाकर चौकी में पूछताछ किया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मुंबई पुलिस को जानकारी लगी कि बांग्लादेशी नागरिक आजमीर आलम कुर्ला एक्सप्रेस से हावड़ा की ओर जा रहा है। 
विज्ञापन


इसकी सूचना दुर्ग जीआरपी को भी मिली तो ट्रेन के आने के समय टीम अलर्ट होकर सभी बोगियों में संदिग्ध की तलाश में जुटी रही आखिरकार एस वन में आरोपी आजमीर आलम को हिरासत में लिया गया। जीआरपी ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दे दी है। शनिवार को मुंबई की पुलिस दुर्ग पहुंची और बांग्लादेशी नागरिक को ले शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस से लेकर लौट गई। 

दुर्ग जीआरपी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने ट्रेन का जनरल टिकट खरीदा था बाद में टीटी से बात कर स्लीपर कोच एस-वन में अपनी सीट बनवा ली थी। आरोपी आजमीर आलम के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज पासपोर्ट, वीजा या पहचान पत्र नहीं मिला। उसके खिलाफ मुंबई में पहले से एफआईआर दर्ज है दुर्ग जीआरपी के द्वारा बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिए जाने की सूचना मुंबई पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मुंबई की टीम दुर्ग पहुंची और बांग्लादेशी नागरिक आजमीर आलम को मुंबई लेकर चले गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें