दुर्ग में धमधा पुलिस ने दो साल से फरार शराब तस्कर को भिलाई से गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश से शराब लाकर छग में खपाया करता था। पुलिस इस मामले में पूर्व में दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर चुकी है।
दुर्ग में धमधा पुलिस ने दो साल से फरार शराब तस्कर को भिलाई से गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश से शराब लाकर छग में खपाया करता था। पुलिस इस मामले में पूर्व में दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस हरपाल सिंह उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामला 11 जनवरी 2023 का है जब पुलिस ने एक ट्रक, एक लग्जरी टाटा सफारी और एक कार में मध्यप्रदेश से शराब लेकर छग ला रहे थे जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम वाहनों को चेकिंग के दौरान शराब से भरी ट्रक,सफारी और कार को बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने भिलाई के कोहाका निवासी विनोद पटेल और इंदौर निवासी देवशरण मीणा के साथ पुलिस ने 530 पेटी कार्टून शराब जप्त किया था।
जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 43 लाख आंकी गई थी। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी हरपाल उर्फ गब्बर सिंग फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हरपाल सिंग अपने भिलाई सेक्टर 2 सड़क 16 आया हुआ है। पुलिस ने शराब तस्कर के निवास पर दबिश दी जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।