फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: महाविद्यालय में लैब टेक्नीशियन ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 04 Jan 2025 04:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में भिलाई तीन डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब के केमेस्ट्री लैब रुम में एक शख्स की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश देखी गई। 
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में भिलाई तीन डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब के केमेस्ट्री लैब रुम में एक शख्स की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश देखी गई मृतक की पहचान महाविद्यालय में ही लैब टेक्नीशियन पदुम नगर भिलाई-3 निवासी तिरुपति रामटेके ( 52 वर्ष ) के रूप में हुई है प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। महाविद्यालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


भिलाई - 3 के डॉक्टर खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में एक लैब टेक्नीशियन तिरुपति रामटेके का शव लैब रुम में फांसी के फंदे से लटके हुए मिला है जिसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत भिलाई-3 थाने को दी सूचना पर एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, सीएसपी छावनी हरीश पाटिल व टीआई महेश ध्रुव टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे जहां जानकारी लगी कि सुबह 9 बजे तिरुपति रामटेके घर से बाल कटवाने के निकला था लेकिन कॉलेज पहुंचा और जरुरी काम का हवाला देकर चपरासी से अपना रुम खोलने को कहा। 

इसके बाद जब कॉलेज के बाकी स्टाफ अपने समय पर पहुंचने लगे तो उन्होंने केमिस्ट्री लैब में तिरुपति रामटेके की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश देखी पुलिस की मानें तो जिस स्थिति में लाश फंदे पर लटकती मिली है उससे मामला खुदकुशी का लग रहा है।पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा गया वहीं मृतक के आत्मघाती कदम की सूचना उसके परिजनों को दी गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर बैंक का लोन था शायद इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है मृतक भूतपूर्व सैनिक था भूतपूर्व सैनिक कोटे से चार - पांच साल पहले उसकी नौकरी असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन के पद पर भिलाई-3 कॉलेज में लगी थी कुछ समय पहले उसे पदोन्नति मिली थी।
विज्ञापन


छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक लैब टेक्नीशियन सुबह अपने घर से बाल कटवाने के नाम पर बाहर निकाला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। इसी बीच कॉलेज के साइंस लैब में उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में मर्ग कायम कर परिजनों और कॉलेज प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें