फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर को जेल, थाना प्रभारी रहते राजेन्द्र यादव ने वारदात को दिया था अंजाम

Fri, 28 Apr 2023 08:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

इंस्पेक्टर वर्तमान में पुलिस के जिला विशेष शाखा (डीएसबी) में प्रभारी के रूप में पदस्थ था। आईपीएस वैभव वैंकर ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद निरीक्षक को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर को जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में महिला से दुष्कर्म के मामले में इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला ने लिखित शिकायत दुर्ग रेंज के आईजी से को थी जांच के बाद आज इंस्पेक्टर को कोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल पूरा मामला अमलेश्वर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव जब प्रभारी थे उस दौरान की है। जहां उन्होंने एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। महिला ने घटना की लिखित शिकायत आईजी दुर्ग से भी की थी।

विज्ञापन

इस मामले में आईजी ने दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर को जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद जांच में शिकायत सहीं पाए जाने के बाद आज उनकी गिरफ्तारी कर भिलाई  कोर्ट में पेश किया गया जहां से इंस्पेक्टर राजेन्द्र यादव को सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।  

 

इंस्पेक्टर वर्तमान में पुलिस के जिला विशेष शाखा (डीएसबी) में प्रभारी के रूप में पदस्थ था। आईपीएस वैभव वैंकर ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद निरीक्षक को हिरासत में लिया गया है। अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें