फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: हिस्ट्रीशीटर बृजेश दो साथियों के साथ गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर के साथ की थी मारपीट और लूटपाट

Mon, 04 Sep 2023 03:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिलाई के नेवई थाने के हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश बृजेश उर्फ पिंकी राय और उसके दो साथियों को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर बृजेश दो साथियों के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के नेवई थाने के हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश बृजेश उर्फ पिंकी राय और उसके दो साथियों को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

शुक्रवार की रात को पाटन के ग्राम खम्हरिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक ड्राइवर से लूटपाट को घटना को अंजाम दिया गया था पकड़े गए सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे और वे खुद को गोरक्षक बताते हुए पंप पर गए थे। वहां पर पीड़ित ड्राइवर ट्रक के पास खड़ा था आरोपियों ने उस पर मवेशी तस्करी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी और उसके जेब से आठ हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ड्राइवर ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और अपने मालिक को इसकी जानकारी दी ड्राइवर के भागने के बाद आरोपियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान ट्रक मालिक ने इसकी जानकारी पाटन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियो के खिलाफ लूट की धारा के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। 


पाटन थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि ग्राम बंजामा जिला जमुई बिहार निवासी जोगिंदर यादव रायपुर के रावणभाठा में रहकर विवेक तिवारी की गाड़ी चलाने का काम करता है। वह एक सितंबर की रात को अपने मालिक की ट्रक में पाटन से सामान लोड कर कोलकाता के लिए रवाना हुआ था रास्ते में उसने ग्राम खम्हरिया के पेट्रोल पंप से ट्रक में डीजल भरवाया और ट्रक के पास खड़े होकर डीजल के पैसों का आनलाइन भुगतान करने के संबंध में अपने मालिक से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान तीनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे और उन्होंने खुद को गो रक्षक बताते हुए पीड़ित चालक जोगिंदर यादव से विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और उसके जेब से आठ हजार रुपये लूट लिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें