फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुछ तो शर्म कर लो': प्रेमी से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, सरेराह रोमांस करते कपल का वीडियो वायरल

Tue, 19 Aug 2025 09:24 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में एक चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई है, जो की लड़के को गले लगाए सड़क पर घूमती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
प्रेमी से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में एक चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई है, जो की लड़के को गले लगाए सड़क पर घूमती दिखाई दे रही है। पूरा मामला भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 10 की बताई जा रही है। जहां सड़क पर बाइक में एक लड़का-लड़की रोमांस कर रहे थे। विडियो को लेकर यातायात पुलिस ने अभी तक कोई पुष्टि नही है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद गाड़ी के नंबर के आधार यातायात पुलिस लड़का और लड़की की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे हैं। लड़की बाइक के पेट्रोल टंकी में बैठकर लड़के के साथ अश्लील हरकत भी करते नजर आ रही है। ये कपल खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। दुर्ग जिले में इस तरह से बाइक पर रोमांस करने का ये चौथा मामला सामने आया है। पूर्व के तीन अन्य मामलो में दुर्ग पुलिस के द्वारा सीधे तौर पर कार्रवाई की गई है। जिसमे कपल को बुलाकर पुलिस ने न सिर्फ डांट लगाई है। बल्कि चलानी कार्रवाई भी की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई, बाइक जब्त

आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मामले में युवक को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। युवक की पहचान मनीष निवासी सेक्टर-6  के रूप में की गई है। पुलिस आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर बुलेट गाड़ी को भी जब्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें