नेवई थाना क्षेत्र में देर रात रक्षाबंधन से एक दिन पहले एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है, जहां एक आरोपी ने चाकू से दो युवकों पर हमला कर मौत को घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
नेवई थाना क्षेत्र के दशहरा मैदान भाठा में देर रात आरोपी ने धारदार चाकू से दो युवकों पर वार कर घायल कर फरार हो गया। इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों में चिंतामणि साहू उर्फ डब्बू और गौरव कोसरिया बताया जा रहा है। दोनों मृतकों से 2-3 दिन पहले आरोपी निखिल भारती के पिता से किसी बात को लेकर मामूली वाद-विवाद हुआ था। इस बात से आक्रोशित होकर आरोपी निखिल ने दोनों युवकों को खोजते हुए दशहरा मैदान के पास पहुंचा। जहां दोनों युवक बैठे हुए थे। जिससे पिता से वाद-विवाद करने की बात को लेकर दोनों पर धारदार चाकू से वार कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस आरोपी निखिल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।