फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Accident: होली पर मौत ने मारा झपट्टा, सड़क हादसे में युवती की गई जान, तीन लोग गंभीर

Sat, 15 Mar 2025 11:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होली पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग राजनांदगांव बाइपास रोड पर होली के दिन भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतिका युवती भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी की बताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन





भिलाई भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक 23 वर्ष का होली के दिन दोपहर दुर्ग राजनांदगांव बाइपास रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कोडा कार CG07 CP7214 पलट गई। इस हादसे में  कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


कार में सवार युवती के सिर पर गंभीर चोट आई। तत्काल रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान भाजपा नेत्री की बेटी की मौत हो गई। ऋचा कौशिक अपने दोस्तों के साथ राजनंदगांव बायपास रोड पर ढाबे में खाना खाने जा रही थी। तभी दुर्ग बायपास रोड पर उनकी लाल रंग की स्कोडा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


कार में सवार दूसरे लोगों को दुर्ग बायपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऋचा की गंभीर हालत देखते हुए, उसे रामकृष्ण अस्पताल रेफर किया गया था। घायलों में मयंक यादव, आयुष यादव और हर्ष यादव शामिल है। दुर्ग सिटी कोतवाली मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें