फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: एक घर में लगी भीषण आग, बाहर खड़ी कार और पांच बाइक जलकर राख

Tue, 11 Mar 2025 01:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के विद्युत नगर के एक घर में भीषण आग लग गई। आग से घर के बाहर खड़ी एक चार पहिया और 5 दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
 
विज्ञापन
आग लगने से कई वाहन जलकर हुए राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के विद्युत नगर के एक घर में भीषण आग लग गई। आग से घर के बाहर खड़ी एक चार पहिया और 5 दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


विद्युत नगर निवासी कमला देवांगन के मकान देर रात घर के अंदर खड़ी टाटा नेक्सॉन में अज्ञात कारण से आग लग गई आग से भीषण रूप ले लिया और आसपास खड़ी और 5 दो पहिया वाहन समेत चार एसी को अपने चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलने पर जिला दमकल विभाग को टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले घर के अंदर रखे 7 गैस सिलेंडर को बाहर निकला गया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखो का नुकसान की अनुमान जाती जा रही है। पुलगांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए एक टीम रवाना किया गया जहां घर के अंदर खड़ी गाड़ी में भीषण आग लगी थी और आग फैलने से पहले आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें