पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दुर्ग जिला पुलिस ने कल रात एक विशेष अभियान चलाया।और युवाओं को अवैध रूप से तम्बाखू युक्त हुक्का का सेवन कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में कुल 7 आरोपियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के अन्तर्गत जुर्म दर्ज किया गया है। साथ ही अलग अलग स्थानों पर की गई इस कार्यवाही से 10 लाख रुपए के इलेक्ट्रानिक सिगरेट एवं हुक्का से संबंधित अवैध सामग्री बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दुर्ग SSP विजय अग्रवाल के निर्देश पर कल रात एक विशेष अभियान चलाया गया।जिसमे सुपेला, भिलाई नगर, मोहन नगर थाना सहित स्मृतिनगर पुलिस चौकी में अलग अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर उन पान दुकान,डेली निड्स की दुकान पर कार्यवाही की गई। जो की युवाओं को हुक्का बार की सामग्री उपलब्ध कराया करते थे।मामले में कुल 7 आरोपियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के अन्तर् अपराध धारा 4(क),21 (क) सिगरेट और अन्य तंबाखू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद प्रदाय एंव वितरण का विनियमन )का अपराध पंजीबद्ध के अलावा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है। आरोपियों के पास से लगभग 10 लाख रूपए के इलेक्ट्रानिक सिगरेट एवं हुक्का से संबंधित अवैध सामग्री अलग फ्लेवर का हुक्का तम्बाखु हुक्का पॉर्ट बरामद किया है।
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले में पान दुकान और डेली निड्स के आड़ में अवैध रूप तंबाखू युक्त हुक्का का सेवन कराएं जाने की जानकारी मिलने पर एक साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गई जिसमे मोहन नगर के एसएसडी डेली निड्स के संचालक रोहित जसवानी के पास से 3 लाख 52 हजार की सामग्री जप्त की है भिलाई नगर के गुलेरी पान सिविक सेंटर के संचालक अंकित उपाध्याय के पास से हुक्का पीने की सामग्री जप्त की है वही सुपेला के प्यूमेल डेली निड्स के संचालक के हरीश तलरेजा के पास से 2 लाख 50 हजार का हुक्का सामग्री जप्त की है। पुलिस ने 7 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की है उनसे 10 लाख का हुक्का सामग्री बरामद की है।