फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिरने से महिला की मौत; ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 25 May 2023 01:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की गई। इसमें ठेकेदार पवन पात्रा और सुपरवाइजर परमेश्वर साहू की लापरवाही सामने आई है। 11 मई को अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए मिट्टी खोदते समय 8-10 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। 
विज्ञापन
दीवार गिरने से हुआ था हादसा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत हो गई। हादसा अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए मिट्टी खोदने के दौरान हुआ था। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान सामने आया है कि बिना सुरक्षा उपकरण दिए हुए गड्डे के नीचे कार्य कराया जा रहा था। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


दरअसल, चंद्रा मौर्या के पास लाइफ केयर हॉस्पिटल के पीछे डॉ.अनूप गुप्ता के अस्पताल का निर्माण हो रहा था। उन्होंने निर्माण का ठेका रायपुर के पवन पात्रा को दिया था। ठेकेदार ने मध्य प्रदेश के बालाघाट से मजदूरों को बुलवाया और काम चल रहा था। सभी मजदूर वहीं पर रहकर काम करते थे। इसी बीच 11 मई को अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए मिट्टी खोदते समय 8-10 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। 

दीवार गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूर मनहरण और दशमत प्रजापति मलबे में दब गए। दशमत के ऊपर सीधे दीवार गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई। दोनों को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दशमत प्रजापति की मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की गई। इसमें ठेकेदार पवन पात्रा और सुपरवाइजर परमेश्वर साहू की लापरवाही सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें