फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: ED के डिप्टी डायरेक्टर ने SP से की शिकायत, अधिकारियों से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fri, 25 Aug 2023 07:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने एसपी को शिकायत भेजी है कि ईडी के अधिकारियों के साथ बदसलूकी और तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए लेकिन इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
ईडी की छापेमारी के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई में ईडी के अफसरों से बदसलूकी और गाड़ियों में तोड़फोड़ को लेकर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने दुर्ग एसपी से मेल से शिकायत भेजी है। डिप्टी डायरेक्टर ने शिकायत में लिखा है कि कार्रवाई के दौरान आशीष वर्मा के घर के बाहर उनके समर्थक विरोध कर रहे थे समर्थकों द्वारा अधिकारियों के साथ बदसलूकी और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है ।

विज्ञापन

ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने एसपी को शिकायत भेजी है कि ईडी के अधिकारियों के साथ बदसलूकी और तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए लेकिन इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जानाकारी के अनुसार इस मामले में ईडी की ओर से एक-दो दिन में हार्ड कॉपी भी एसपी को सौंपी जा सकती है।


दरअसल बुधवार तड़के भिलाई में ईडी की टीम मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर और आशीष वर्मा सहित उनके करीबी विजय भाटिया के घर पर रेड की थी। जिसकी सूचना मिलते ही उनके समर्थक घर के बाहर बड़ी संख्या में आ गए और ईडी का विरोध किया। वहींं आशीष वर्मा के घर से कार्रवाई खत्म कर वापस जा रहे थे उसी दौरान ईडी के अधिकारी की एक कार में   पथराव कर दिया।  इससे कार के पीछे का शीशा टूट गया। हालांकि ईडी के अधिकारी वहां से सीधे निकल गए। ओएसडी मनीष बंछोर के बंगले में समर्थकों ने मुख्य गेट में चढ़ने की कोशिश की। उस दौरान ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ के जवान के साथ उनके समर्थकों ने धक्का मुक्की भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें