फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ते फिसला यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

Mon, 11 May 2026 12:55 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक यात्री चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक निरंजन ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।
 
विज्ञापन
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक यात्री चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक निरंजन ने तत्परता दिखाते हुए यात्री की जान बचाई।
विज्ञापन


यह घटना प्लेटफॉर्म चार पर हुई, जब बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रवाना हो रही थी। एक यात्री जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे गति पकड़ रही थी, तभी यात्री का पैर फिसल गया। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के अंतर में जा फंसा। घटना देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं और कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई। यात्री खुद को संभाल नहीं पाया और कुछ दूर तक घसीटता रहा। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक निरंजन की नजर तुरंत फंसे हुए यात्री पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए ट्रेन को रुकवाया और तेजी से दौड़कर यात्री को बाहर खींच लिया। उनकी सतर्कता और बहादुरी से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यात्री को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें