फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में लूट का खुलासा: बीमा रकम के लालच में ज्वेलर ने रची साजिश, पुलिस पूछताछ में सामने आया सच

Sat, 07 Feb 2026 08:06 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान संचालक ने बीमा राशि पाने के लिए खुद ही लूट की झूठी कहानी रची। पुलिस जांच और कड़ाई से पूछताछ में मामला खुल गया। 
विज्ञापन
दुर्ग में लूट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में कथित लूट के मामले में ज्वेलरी दुकान के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कुम्हारी थाना क्षेत्र के कुगदा स्थित सार्थक होम के पास एक सर्राफा कारोबारी ने बीमा राशि पाने के लिए फर्जी लूट की साजिश रची। ग्राम कुगदा निवासी नितेश देवांगन ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार की नोक पर सोने के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस प्रार्थी नितेश देवांगन की शिकायत पर जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और हुलिया के आधार पर संदिग्धों की जांच की, लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा।

प्रार्थी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने खुद ही लूट की कहानी बनाई थी। इसके बाद पुलिस ने ज्वेलरी कारोबारी नितेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीमा और मुआवजे की राशि पाने के लालच में लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन तोला सोना बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


कुम्हारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और हुलिया के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई, लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रार्थी ने खुद लूट की कहानी गढ़ने की बात कबूल की।
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें