फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: चोरी करने के बाद घूमने निकल गए मुंबई, लौटे तो पुलिस ने तीन को धर दबोचा, सामान बिकवाने वाले को भी पकड़ा

Fri, 31 Mar 2023 07:09 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा है। चोरों के पास से नकद रुपये और आभूषण बरामद हुए हैं। चोरी के बाद से ही सभी आरोपी मुंबई घूमने निकल गए थे।
विज्ञापन
दुर्ग पुलिस ने तीन चोरों समेत एक अन्य को किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों समेत चोरी के समान को बेचने में सहयोग करने वाले को दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी मुंबई घूमने भाग गए थे। सभी आरोपी जैसे ही दुर्ग वापस आए पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी रकम सहित डेढ़ लाख रुपयों के आभूषण और नगदी  को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि चोर गिरोह 18 मार्च को दुर्ग के आशानगर निवासी निशा पोर्ते ने अपने परिवार के साथ बालोद गए हुए थे। 20 मार्च को वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला। जिसपर अज्ञात चोरों पर चोरी करने की शिकायत मोहन नगर थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। विवेचना के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहले पहचान की गई। लेकिन आरोपी घटना के बाद मुंबई घूमने निकल गए थे।
 
उनके वापस आने की सूचना जब मुखबिर द्वारा दी गई तब पुलिस ने रेलवे स्टेशन से सभी आरोपियों की हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी को वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से घड़ी, नकद रकम, और सोने चांदी के आभूषण को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये है। पुलिस ने आरोपी जुगल गिल, जयकिशन देवांगन, शुभम देवांगन और दीपक यादव को गिफ्तार कर न्यायलय की समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

चोरी के जेवरात खरीदने वाले को पुलिस करेगी नोटिस जारी

आरोपियों ने चोरी को घटना को अंजाम देने के बाद चोरी के सामान को राजनांदगांव निवासी दीपक यादव की मदद से राजनांदगांव के गणपति ज्वेलर्स के पास 28 हजार में बेचने को बात सामने आया है जिसके बाद जुगल गिल, जयकिशन और शुभम देवांगन पुलिस ने बचाने के लिए मुंबई घूमने चले गए थे लेकिन वापस आते ही पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया पुलिस चोरी के सामान को खरीदने वाले गणपति ज्वेलर्स को नोटिस जारी करेगी। अगर चोरी का सामान खरीदना पाया जाने पर उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें