फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के सौदागरों पर नकेल: दुर्ग पुलिस ने नौ तस्करों को दबोचा, लाखों की हेरोइन और डोडा बरामद; कार और नकदी जब्त

Fri, 02 Jan 2026 06:22 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर खुर्सीपार में छापा मारकर हेरोइन, डोडा, कार और नकदी बरामद की गई। सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
 
विज्ञापन
नौ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, डोडा (अफीम का डोडा), एक कार और लाखों रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार मिनी स्टेडियम के पास कुछ लोग हिरोइन बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पंजाब से हेरोइन मंगवाकर खुर्सीपार निवासी लोकेश अवस्थी, दीपक साहू और निहाल को बेचते थे।

तार जुड़ते गए, खुलासा बड़ा होता गया
पुलिस ने आगे की पूछताछ की तो यह तार रणजीत सिंह और अल्ताफ कुरैशी तक जा पहुंचे, जिनके पास से भी पुलिस ने हेरोइन बरामद की। सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ। आरोपियों ने बताया कि वे जामुल की रहने वाली एक महिला और उसके बेटे किशन सिंह के साथ मिलकर पंजाब से हेरोइन मंगवाते थे। वे हेरोइन को 20 हजार रुपये प्रति ग्राम के भाव से बेचते थे। आरोपी किशन ग्राहक तक हेरोइन पहुंचाने का काम करता था।
विज्ञापन


जब्त की गई सामग्री और नगदी
पुलिस ने महिला और किशन के पास से बिक्री के आठ लाख 90 हजार रुपये बरामद किए। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 51.70 ग्राम हेरोइन, 281 ग्राम डोडा, एक स्विफ्ट कार और 9 मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त की गई सामग्री और नगदी की कुल कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें